ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मोतिहारी से मानव तस्कर गिरफ्तार, बच्ची को बेचने लिए ट्रेन से ले जा रहा था कोलकाता

MOTIHARI : खबर बिहार के मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां 4 वर्ष कि एक मासूम बच्ची को चोरी कर के बेचने ले जा रहे युवक को मोतिहारी जीआरपी और आरपीएफ ने अरेस्ट कर लिया। यह बच्च

मोतिहारी से मानव तस्कर गिरफ्तार, बच्ची को बेचने लिए ट्रेन से ले जा रहा था कोलकाता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : खबर बिहार के मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां 4 वर्ष कि एक मासूम बच्ची को चोरी कर के बेचने ले जा रहे युवक को मोतिहारी जीआरपी और आरपीएफ ने अरेस्ट कर लिया। यह बच्ची बंजरिया थाना छेत्र के सिसवा पश्चमी गांव के रहने वाली है। इस घटना के बाद इलाके में तरह -तरह की चर्चा की जा रही है। 


वहीं, घटना  के संबंध में बताया जाता है कि बंजरिया थाना छेत्र के सिसवा पश्चमी गांव की एक बच्ची अपने घर में सोई थी तभी देर रात्रि लक्ष्मी प्रसाद उर्फ़ बिक्की उसके घर का फाटक खोल दिया और सोए अवस्था में बच्ची को उठा लिया और चोरी कर भाग निकला। इसके बाद सुबह में जब परिवार के लोगों ने देखा की बच्ची गायब है तो सभी लोगों में अफरातफरी मच गई। 


उसके बाद इनलोगों ने इस मामले की जानकारी बंजरिया थाना में जाकर दी और अपनी बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, सुचना मिलने के बाद अभी बंजरिया थाना उस बच्ची को ढूंढ ही रही थी कि मोतिहारी रेल थाना को यह सुचना हासिल हुई कि मिथला एक्सप्रेस जो रक्सौल से हावड़ा जाती है उस ट्रैन से एक युवक के बच्ची को लेकर जाया जा रहा है और बच्ची रोती -बिलखती नजर आ रही है और यह भी कह रही है कि वो उस युवक को नहीं जानती है। 


उधर, सुचना मिलने के बाद जीआरपी ने जाल बिछाया और आरपीएफ के सहयोग से मेहसी स्टेशन पर बच्ची को उस युवक के साथ उत्तर लिया और फिर मोतिहारी लाया गया।पूछताछ में बच्ची अपना घर जब बंजरिया थाना बताई तो जीआरपी ने थाने को सूचित किया तब पता चला की युवक पड़ोस के गांव का ही है और् वह बच्ची को चोरी किया और सुगौली स्टेशन से कलकत्ता जाने वाली मिथला एक्सप्रेस में बिठा कर संभवतः बेचने के ख्याल से कलकत्ता ले जा रहा था जिसे बरामद कर परिवार वालो को सौप दिया गया। साथ ही गिफ्तार बच्चा चोरी करने वाले युवक को भी जीआरपी ने बंजरिया थाना को अग्रतर करवाई के लिए सौंप दिया।