ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

Manish Kashyap: मनीष कश्यप की गिरफ्तारी का भारी विरोध, सड़क पर उतरे सैकड़ों समर्थक, नीतीश-तेजस्वी पर खूब बरसे

MOTIHARI: बिहार में यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष कश्यप के समर्थक सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। मो

Manish Kashyap: मनीष कश्यप की गिरफ्तारी का भारी विरोध, सड़क पर उतरे सैकड़ों समर्थक, नीतीश-तेजस्वी पर खूब बरसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष कश्यप के समर्थक सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। मोतिहारी के सुगौली में मनीष के समर्थकों ने सोमवार को सड़क जाम कर दिया और नीतीश तेजस्वी मुर्दाबाद के नारे लगाए। गुस्साए लोगों का कहना था कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने 


दरअसल, तमिलनाडू में बिहारियों पर कथित हिंसा का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जिसके विरोध में आज मनीष के समर्थक सड़कों पर उतर आए और बिहार पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया।


इस दौरान गुस्साए समर्थकों ने सुगौली में आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान समर्थकों ने मनीष कश्यप जिंदाबाद के नारे भी लगाए और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है।


बता दें कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई के फर्जी वीडियो यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी के खिलाफ दोनों राज्यों में केस दर्ज है। मामले मे मनीष कश्यप ने शनिवार को जगदीशपुर ओपी में सरेंडर किया जिसके बाद ईओयू उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब ईओयू ने मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है।

टैग्स