ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मछली मारने के चक्कर में गई जान, 12 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत

MOTIHARI: तालाब में मछली मारने के दौरान मोतिहारी के सुगौली में 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी। पानी में डुबने से हुई मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना सुगौली नगर पंचायत

मछली मारने के चक्कर में गई जान, 12 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: तालाब में मछली मारने के दौरान मोतिहारी के सुगौली में 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी। पानी में डुबने से हुई मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 20 का है जहां बंगरा निवासी एक 12 साल के बच्चे की कनिहार तालाब में डूबने से मौत हो गई।


 घटना के सम्बंध में बताया गया कि बंगरा निवासी मो.सरफुदिन का 12 वर्षीय पुत्र गुफरान अंसारी अन्य लड़कों के साथ कनिहार मन की ओर गया था। जहां तालाब में मछली मारने लगा। उसी क्रम में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसको डूबते देख अन्य लड़के शोर मचाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोजबीन शुरू की। 


जिसके बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।