ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बॉर्डर इलाके में बरती जा रही विशेष चौकसी

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है. हर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है, सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है.

Pahalgam Terror Attack
सीमा पर सघन जांच
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। बिहार से सटे भारत-नेपाल की सीमा पर पुलिस और एसएसबी को अलर्ट कर दिया गया है। भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में काम कर रही हैं।


दरअसल, बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने पहलगाम में घूमने गए लोगों का धर्म पूछकर उन्हे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश का पर्दाफास होने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं।


भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए देश की सीमा पर पूरी चौकसी बरती जा रही है। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है। भारत नेपाल सीमा मोतिहारी के रक्सौल बॉडर की सुरक्षा में लगे 47वीं बटालियन SSB ने दैनिक जांच तेज कर दी है। 


मुख्य रास्तों के साथ ग्रामीण इलाकों समेत नदियों के इलाके की भी गहन जांच कर रही है। यहां तक कि हर आने जाने वाले की पहचान पत्र भी देखा जा रहा है। बिहार नेपाल से हर आने जाने वाले के समानों की जांच एक्सरे मशीन के सहयोग से की जा रही है। बता दें कि दैनिक जांच में सख्ती के बाद ही एक अवैध रूप से रह रहे अमेरिकी नागरिक और साइबर फ्रॉड कर नेपाल भाग रहे अपराधी को स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां ने पकड़ा था।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता