ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

फूड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां फूड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस घटना से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के अवधेश चौक स्थित ब्याहुत फूड फैक्ट्री की है, ज

फूड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां फूड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस घटना से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के अवधेश चौक स्थित ब्याहुत फूड फैक्ट्री की है, जहां लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दिवाली की रात लगभग डेढ़ बजे फैक्ट्री में आग लग गई। शार्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है। फिलहाल ये साफ़ नहीं हो पाया है कि इस घटना में कितने की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। 




 जैसे ही लोगों ने फैक्ट्री में आग की लपटें देखी, वे चीखने-चिल्लाने लग गए। उन्होंने आग पर काबू पाने की भी कोशिश की लेकिन तेज़ लपटों के कारण आग नहीं बुझाया जा सका। बाद में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया गया। इस घटना से इलाके में अफरातफरी सी मच गई थी। 

टैग्स