ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

EOU RAID : करोड़ों के जमीन कारोबारी के घर EOU की रेड, इलाके में मचा हडकंप

EOU RAID : मोतिहारी में गड़बड़ी करने वाले व्यवसाईयों के घर केंद्रीय एजेंसी और आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है।इनपर आय से अधिक संपति का मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले में ...

EOU RAID : करोड़ों के जमीन कारोबारी के घर EOU की रेड, इलाके में मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां EOU की टीम ने रेड मारी है। इस छापेमारी के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। यह छापेमारी एक जमीन कारोबारी के घर पर की जा रही है। इनपर आय से अधिक संपति का मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले में  आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में गड़बड़ी करने वाले व्यवसाईयों के घर केंद्रीय एजेंसी और आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी और केंद्रीय एजेंसी की टीम मोतिहारी के पतारा नीरज सिंह के आवास पहुंची जहां व्यवसायी नीरज कुमार सिंह के आवास पर लगभग 3 घंटे से छापा चल रहा है। 


बताया जाता है कि नीरज कुमार सिंह जमीन से जुड़े कारोबार के साथ-साथ एक बड़े व्यवसाय भी हैं और आर्थिक अपराध इकाई की नजर इनपर काफी दिनों से  थी। इन्होंने  काफी कम समय मे जमीन कारोबार से जुड़कर करोड़ों की सम्पति बनाई है। अब शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध की इकाई की टीम थाना पुलिस के दल बल के साथ नीरज सिंह के आवास पहुंची और जांच कर रही है। 


इधर, रक्सौल के एक बड़े व्यवसाय के घर भी केंद्रीय एजेंसी कि छापेमारी चल रही है। फिलहाल मामले को लेकर जानकारी हासिल की जा रही है। राजधानी पटना में भी छापेमारी चल रही है। अब एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी से हडकंप का माहौल कायम हो गया है।