ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

2 दिन पहले ही मुंबई से एंबुलेंस से घर लौटा था पूर्वी चंपारण वाला युवक, आज निकला कोरोना पॉजिटिव

MOTIHARI : बिहार सरकार को जिसका डर था वहीं हो रहा है. लॉकडाउन के दौरान भी अन्य जगहों से वापस आने वाले लोग कोरोना कैरियर का काम कर रहे हैं. पूर्वी चंपारण के जिस युवका का रिपोर्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार सरकार को जिसका डर था वहीं हो रहा है. लॉकडाउन के दौरान भी अन्य जगहों से वापस आने वाले लोग कोरोना कैरियर का काम कर रहे हैं. पूर्वी चंपारण के जिस युवका का रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आया है वह युवक दो दिन पहले ही एंबुलेंस से मुंबई से वापस अपने घर पूर्वी चंपारण के फेनहरा लौटा था. 

लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसे शिवहर में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया था. जिलाधिकारी  ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि   युवक मुम्बई से एंबुलेंस से सीधे शिवहर पहुंचा था. जिसके बाद उसे वहीं रोक कर सुबया गांव में क्वारेंटाइन कर दिया गया था और उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था. 


जहां बुधवार को युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वी चंपारण में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिल केस नहीं मिला है. वहीं कोरोना पॉजिटिल आते ही युवक का मोबाईल नम्बर के आधार पर उसके कॉन्टैक्ट को खंगाला जा रहा है.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता