ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

मटकोर पूजा से लौटते पंडित व युवक की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे मिले शव; गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

Bihar News: पूर्वी चंपारण में मटकोर पूजा से लौट रहे दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे मिले शवों के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भारतमाला हाईवे जाम कर दिया। आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर

मटकोर पूजा से लौटते पंडित व युवक की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे मिले शव; गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे दो लोगों के शव पड़े मिले। देखते ही देखते इलाके में भारी भीड़ जुट गई और गुस्साए ग्रामीणों ने भारतमाला हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।


घटना बड़कागांव ढाला के समीप की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बड़कागांव वार्ड संख्या-13 निवासी 65 वर्षीय सत्यनारायण राम और 19 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।


परिजनों के अनुसार, सत्यनारायण राम गांव में पूजा-पाठ कराने का काम करते थे। बुधवार को वे रामपुरवा गांव में आयोजित शादी समारोह में मटकोर पूजा कराने गए थे। उनके साथ गांव का युवक सूरज कुमार भी सहयोगी के रूप में गया था।


बताया जा रहा है कि देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि बड़कागांव ढाला के पास सड़क किनारे दो शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों को मृत देखकर चीख-पुकार मच गई।


घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने भारतमाला हाईवे को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही सुरक्षित फुटपाथ की व्यवस्था। इसी लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व मुखिया विजय सिंह ने भी कहा कि भारतमाला हाईवे पर सुरक्षा उपायों की कमी लोगों की जान ले रही है।


मामले की सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, जिसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका।


थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।