Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत गहई पंचायत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम कचहरी के सरपंच पर एक नाबालिग लड़के को हाथ-पैर बांधकर कथित तौर पर तालिबानी तरीके से सजा देने का आरोप लगा है।
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लड़के जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास कुछ लोग मौजूद हैं। आरोप है कि ग्राम कचहरी के फरमान पर नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसे सजा दी गई।
इस घटना ने ग्राम कचहरी की कार्यप्रणाली और उसके अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर ढाका थाना प्रभारी राज रूप ने बताया कि वीडियो देखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस मामले की सच्चाई क्या सामने आती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी





