ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

11 तीर्थ यात्रियों का शव बंगाल से लाया गया पूर्वी चंपारण, परिजनों में मचा कोहराम, मेयर भी फूट-फूट कर रोने लगी

पश्चिम बंगाल के वर्धमान में 15 अगस्त को तीर्थ यात्रियों की बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में पूर्वी चंपारण के 11 लोगों की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम फैल गया। वही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पश्चिम बंगाल के वर्धमान में 15 अगस्त को तीर्थ यात्रियों से भरी बस ट्रक में टकरा गई थी। इस भीषण हादसे में पूर्वी चंपारण के 11 लोगों की मौत हो गई। वही मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। सात एंबुलेंस से 11 शव को पूर्वी चंपारण लाया गया। शव को मृतक के परिजनों को सौंपा गया। सभी 11 शव के आने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में चीख पुकार मच गयी। 


वहीं शव को देखने के लिए मोतिहारी की नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी भी बढई टोला स्थित मृतक के घर पहुंची। वहां के इस दृश्य को देख मेयर की आंखों में भी आंसू आ गए। मेयर भी फूट-फूट कर रोने लगी.... वही सभी के शव का दाह संस्कार किया गया। मृतकों की सूची में मीरा देवी, अमरजीत कुमार ,योगी शाह ,नगीना साहनी, नरेश पासवान ,पुनदेव पासवान ,शिव शंकर गिरी ,सुखदेव शर्मा ,सुंदर पति देवी ,,पारस शाह और संदीप कुमार शामिल है। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना पर दुख जताते हुए मेयर प्रीति गुप्ता ने कहा कि यह बड़ी ही दुखद घटना है। जिसमें हमारे जिले के 11 लोगों की मौत हुई है। सभी के परिवार ने अपने-अपने घर के मुखिया को खोया है। यह बेहद दुखद घटना है। इस दुख की घड़ी में हम मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं। 

टैग्स