ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

Bihar News: बिहार के ट्रैफिक DSP समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, DIG ने जारी किए आदेश

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण में डीआईजी हरकिशोर राय ने बगहा के ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी किया है. डीएसपी पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है.

Bihar News
ट्रैफिक डीएसपी पर केस दर्ज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने एक ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। ट्रैफिक डीएसपी पर ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीआईजी ने ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने ट्रैफिक डीएसपी समेत तीन दलालों पर केस दर्ज किया है।


दरअसल, बेतिया डीआईजी हरकिशोर राय ने बगहा के ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ बड़ी कर्रवाई की है। डीआईजी ने बगहा के ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। ट्रैफिक डीएसपी पर यूपी से आने वाली ट्रकों से पैसा वसूलने का आरोप लगा था।


आरोप लगने के बाद इसकी जांच कराई गई। डीआईजी के जांच में अवैध वसूली का मामला सही पाया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक डीएसपी समेत तीन दलालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीएसपी पर कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि आरोपी डीएसपी के खिलाफ सरकार को पत्र लिखा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता