ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिस

बिहार में एक और मरीन ड्राइव, इस नदी के किनारे पुल और सड़क परियोजना, 53 करोड़ खर्च करने की योजना

मोतिहारी में धनौती नदी के कायाकल्प के तहत मरीन ड्राइव और नए पुल निर्माण की 53.5 करोड़ रुपये की परियोजना तेजी पकड़ रही है. जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

Dhanauti River Project, Motihari Marine Drive, East Champaran News, Bihar Infrastructure, Motihari Bridge Construction, Dhanauti River Development, Bihar Road Project, Marine Drive Bihar  डिस्क्रिप्शन
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Dhanauti River Project: धनौती नदी के कायाकल्प की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। नदी किनारे मरीन ड्राइव और पुल निर्माण की परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरने जा रही है. पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया है, इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.

परियोजना के तहत मोतिहारी के धनौती नदी के किनारे सड़क निर्माण और एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण पर लगभग 47.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं पुल निर्माण पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. कुल मिलाकर इस योजना की लागत करीब 53.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

  • आईटीआई से मजुराहा कोटवा पुल तक सड़क का निर्माण 
  • प्रस्तावित सड़क आईटीआई कॉलेज के पास से शुरू होकर नवनिर्मित मजुराहा–कोटवा पुल तक जाएगी। यह मार्ग शहर के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक रास्ता साबित होगा। पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का प्राक्कलन तैयार कर दिया गया है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, धनौती नदी पर पहले से बन रहे पुल का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे जल्द पूरा करने की तैयारी है। मरीन ड्राइव और पुल निर्माण की यह परियोजना मोतिहारी शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और आने वाले समय में इसे एक नए आकर्षण के रूप में स्थापित करेगी।