ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र की अ

साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना उमड़ पड़ी है। ग्रामीण  सड़क को जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे है। हालांकि,सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाने में जुटी है। 


जानकारी के अनुसार अरेराज बेतिया मुख्य पथ के पहाड़पुर थाना के हरी चौक के पास साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नौवाडीह पंचायत के दुधियांवा ओझा टोला निवासी सुदामा पड़ित का 14 वर्षीय पुत्र नन्दीप कुमार प्रजापति के रूप में हुई है।


वहीं घटना में संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपनी साइकिल से घर से स्कूल के लिए जा रहा था, तभी घर से दो किलोमीटर दूर पहुंचा ही था कि एक अनियंत्रित बस ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस चालक बस ले कर वहां से फरार हो गया और आगे जाकर मलाही थाना में बस लगा दिया। 


इसके बाद जब इस बात की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी तो  भारी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और मृतक छात्र के शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वरीय अधिकारी को बुलाइए और मुआवजे की अभी घोषणा कराइए, उसके बाद ही सड़क जाम खत्म किया जाएगा। 


उधर, इस घटना को लेकर पहाड़पुर थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि बस की ठोकर से एक छात्र की मौत हो गई है। नाराज ग्रामीणों से सड़क को जाम किया है। समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा, जो भी सरकारी राहत मिलने वाला होगा वह दिया जायेगा।