ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

चंपारण की भूमि से गांधी को नमन कर 'समझो-समझाओ देश बचाओ' यात्रा पर निकले कुशवाहा

MOTIHARI : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण की भूमि से 'समझो-समझाओ देश बचाओ' यात्रा की शुरुआत की है। मोतिहारी के गांधी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MOTIHARI : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण की भूमि से 'समझो-समझाओ देश बचाओ' यात्रा की शुरुआत की है। मोतिहारी के गांधी संग्रहालय से महात्मा गांधी को नमन करते हुए कुशवाहा सीएए और एनआरसी बिहार के लोगों को जानकारी देने निकले हैं। 

इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि देश और बिहार आज पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई की व्यवस्था नहीं होने से जूझ रही है। इन सब के बीच सीएए और एनआरसी के मुद्दे को उठाकर आग लगायी जा रही है। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पहले ही देश अभावों से जूझ रहा है। देश के नौजवानों के लिए नौकरी भी नहीं है, वैसे में दूसरे देश के लोगों को नागरिकता देकर कहां से समुचित व्यवस्था की जा सकती है। उन्होनें केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के हर आदमी से नागरिक होने का सबूत मांगा जाएगा। जो लोग बड़े और संपन्न लोग हैं वे तो अपना सर्टिफिकेट और जमीन का कागज तो दे देंगे लेकिन जो पिछड़े और गरीब तबके के लोग हैं, अनपढ़ है जिसके पास जमीन नहीं है वो कहां जाएंगे।

पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ईंजीनियर अभिषेक झा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की  तुरकौलिया स्कूल चौक, मानिकपुर बाजार, अरेराज, मटिअरवा चौक, जगदीशपुर और अंत में बेतिया में जनसभा हुई । उन्हें यात्रा में लोगों का जबदस्त समर्थन मिल रहा है।