ब्रेकिंग
बेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पास

Bihar Weather: पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 1:55 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट

बिहार में मौसम का कहर, कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, वैशाली, सारण समेत कई जिलों के लोगों को घर में रहने की अपील।

Bihar Weather Alert, Bihar Orange Alert, Thunderstorm Bihar, Lightning Alert Bihar, Rain Alert Bihar, Bihar Disaster Management Alert, Patna Weather, Saran Weather, Muzaffarpur Weather, Champaran Weat
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात (ठनका) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। 

6 मई 2026 को जारी ताज़ा अपडेट के अनुसार, अलग-अलग समय पर कई जिलों को अलर्ट में शामिल किया गया है— पहला अलर्ट सुबह 10:40 बजे जारी की गई है. जिसमें गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान और सारण जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई। यह अलर्ट दोपहर 01:40 बजे तक प्रभावी रहा।

  • दूसरा अलर्ट (सुबह 10:55 बजे जारी)
    इसमें गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान और सारण जिलों को शामिल किया गया। यह अलर्ट 01:55 बजे तक लागू रहने की बात कही गई।
  • तीसरा अलर्ट (दोपहर 01:25 बजे तक)
    पटना, वैशाली और सारण जिलों में भी मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया।
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता