ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटा और बहू को रौंदा, तीनों की मौके पर हुई मौत

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटा और बहू को रौंदा, तीनों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तबतक तीनों की मौत हो गई थी।


जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां-जटवा मार्ग पर भोला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार मां-बेटा और बहू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन जुट गई है।