ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूल को पैक्स अध्यक्ष ने बना दिया गोदाम, गर्मी की छुट्टी होते ही शुरू हो गया खेला; होगा एक्शन?

Bihar School News: मोतिहारी के एक सरकारी स्कूल को गर्मी की छुट्टियों के दौरान पैक्स अध्यक्ष ने बिना अनुमति के मक्के का गोदाम बना दिया। इस मनमानी पर ग्रामीणों में आक्रोश है और शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Bihar School News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्मी की छुट्टी होते ही सरकारी स्कूल को अनाज का गोदाम बना दिया गया। पैक्स अध्यक्ष की इस मनमानी को देख गांव के लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने शिक्षा विभाग से इसपर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।


दरअसल, मोतिहारी में सरकारी स्कूल बंद होते ही वहां के पैक्स अध्यक्ष स्कूल को गोदाम में तब्दील कर दिया है। सुगौली प्रखंड के उत्तरी सूर्य श्रीपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में पैक्स अध्यक्ष ब्रिज किशोर सिंह के द्वारा मक्के की खरीदारी कर स्कूल को ही बिना परमिशन के मक्के का गोदाम बना दिया है।


बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बड़े पैमाने पर मक्के की खरीदारी की है और अपनी धाक दिखाने के लिए सरकारी स्कूल को ही गोदाम बना दिया है। फिलहाल सरकारी स्कूल में गर्मी की छुट्टी है। स्कूल में पठन-पाठन फिलहाल स्थगित है।


लेकिन जिस तरह से शिक्षा के मंदिर को गोदाम बनाया है, यह भी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता था। सवाल उठ रहा है ति आखिर शिक्षा के मंदिर को व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल करने के लिए किसने इजाजत दी है और किसके आदेश पर मक्के का भंडारण स्कूल परिसर में किया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता