ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: आंखों के सामने धू-धूकर जल गई कई कट्ठे में लगी गेहूं की फसल, बेबस होकर देखते रह गए किसान

Bihar News : किसानों की मेहनत देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई, वे वहां इसे देखने के अलावा और कुछ ना कर सके

Bihar News
किसान की जलती फसल
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : मोतिहारी के पताही में आग के तांडव से गेहूं की फसल पूरी तरह से राख में तब्दील हो गई. यह घटना मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के पताही पश्चिमी पंचायत अंतर्गत रूपानी मठ के वार्ड संख्या छह में हुई है. जहाँ किसान के खेत में ग्यारह हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई.


इस मार्मिक घटना में किसान संजय राम की 15 कट्ठा जमीन में लगी फसल जलकर राख हो गई है. वहीं, जैसे ही ग्रामीणों ने खेत से आग की लपटें उठती देखी, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उतपन्न हो गया. जिसके बाद लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। 


जिसके बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी और वह वहाँ बेबसी में अपनी बर्बादी देखता रहा. बताते चलें कि आने वाले दिनों में ऐसी कई घटनाएं प्रदेश में देखने को मिल सकती हैं.


हालांकि, यह घटना तो 11 हजार वोल्ट के तार गिरने के कारण हुई थी मगर आने वाले दिनों में जो अगलगी की घटनाएं होंगी वह भीषण गर्मी और लू की वजह से होंगी. गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में ये मुश्किल वक्त किसानों के लिए और भी समस्याएं लेकर आ सकता है.


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट