ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: मोतिहारी में आग से कई घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Bihar News: मोतिहारी के फेनहारा में शॉर्ट सर्किट से वार्ड सदस्य खोभारी पासवान के घर में लगी आग, चार घर जलकर राख। कार, मोटरसाइकिल और अन्य सामान नष्ट, 25 लाख का हुआ नुकसान।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के फेनहारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने वार्ड सदस्य खोभारी पासवान सहित चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। आग में कार, मोटरसाइकिल और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना में करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।  


यह घटना गुरुवार सुबह फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकड़वा गांव में हुई है। मनकड़वा पंचायत के वार्ड सदस्य खोभारी पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलीं और पास के तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों घरों में रखा सारा सामान, जिसमें धर्मेंद्र कुमार की कार और मोटरसाइकिल भी शामिल थे, जलकर राख हो गया।  


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई है। इस हादसे में अनुमानित 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फेनहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण