ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

Catfish In Bihar: बिहार में मिली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली, जाल में फंसी तो चौंक गये लोग

Catfish In Bihar: अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली बिहार के मोतिहारी में मिली है। ये मछली सकर माउथ कैटफिश है।

 Catfish In Bihar
बिहार में मिली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Catfish In Bihar: बिहार के मोतिहारी में चार आंखों वाली मछली मिली है। जिले के अरुणा नदी में जब स्थानीय युवक मछली मार रहे थे तब यह जाल में फंस गई। विचित्र मछली मिलने से लोगों में हड़कंप गया। इस चार आंखों वाली मछली को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित झरौखर थाना क्षेत्र के पीठवा गांव से होकर बहने वाली अरुणा नदी में स्थानीय युवक मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पांच विचित्र मछलियों को पकड़ा।


जाल में फंसी इस मछली को एक्सपर्ट ने बताया कि यह अमेरिका की सकर माउथ कैटफिश है। यह अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। इस मछली की बनावट काफी अलग है। इस मछली की चार आंखें हैं। रंग और बनावट भी बाकी मछलियों से अलग है। इसके कई कलर होते हैं। जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. नूतन कुमारी ने बताया कि ये मछली सकर माउथ कैटफिश है। इस मछली को दोबारा गंगा में नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। बताया गया है कि ये एक शिकारी मछली है। इससे गंगा के इको सिस्टम और जलीय जीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा है।


अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति की सकर माउथ कैटफिश की चार आंखें होती हैं। साथ ही इसमें एयरोप्लेन के आकार के पंख दिखाई पड़ते हैं। आमतौर पर मछलियों का आकार ऐसा नहीं होता हैं। नूतन कुमारी ने बताया कि यह मछली पूरी तरह से मांसाहारी होती है। गंगा नदी में इस मांसाहारी मछली के पहुंचने से दूसरे जीव-जंतुओं के लिए खतरा पैदा हो जाएगी, क्योंकि यह मांसाहारी मछली दूसरे जीव-जंतुओं को खाकर ही जीवित रहती है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता