ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: रक्सौल से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बातें

Bihar News: भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसकी मंशाओं का पता चल सके. बताया जा रहा है कि इसका वीजा भी एक्सपायर हो चुका है.

Bihar News
गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर जो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, वहां से इमिग्रेशन विभाग के द्वारा एक अमेरिकी नागरिक एटान बेन को गिरफ्तार किया गया है. यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से भारत में रहने का काम कर रहा था. इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पकड़कर हरैयाया थाने को इसकी सूचना दी.


जिसके बाद हरैया थाना की पुलिस गैरकानूनी रूप से देश में रह रहे इस अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. भारत-नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल इमिग्रेशन विभाग के द्वारा जांच किया गया तो पता चला कि अमेरिका के इस नागरिक के पास भारत में रहने का कोई वैध प्रमाण नही था. वीजा खत्म होने के बावजूद भी अमेरिका का यह नागरिक भारत में रह रहा था.


पुलिस इस मामले की पूरी तरह से पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आगे की प्रक्रिया में कई चीजें शामिल हैं. पुलिस पहले तो यह पता करेगी कि इस नागरिक के पास ऐसी क्या वजह थी कि यह वीजा ख़त्म होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था. इसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत दंडित भी किया जा सकता है या उसके मूल देश में वापस भी भेजा जा सकता है. देखना दिलचस्प होगा कि इस बारे में आगे क्या जानकारी निकलकर सामने आती है.


रिपोर्टर : सोहराब आलम