ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : एक्शन मोड में आए नए पुलिस कप्तान, 26 थानाध्यक्षों से मांगा स्पष्टीकरण, चौकीदार निलंबित

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से है जहां जिले के पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलनवा थाना क्षेत्र के चौकीदार सुरेश यादव को निलंबित कर दिया है. साथ ही पुलिस अधीक्

बिहार : एक्शन मोड में आए नए पुलिस कप्तान, 26 थानाध्यक्षों से मांगा स्पष्टीकरण, चौकीदार निलंबित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से है जहां जिले के पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलनवा थाना क्षेत्र के चौकीदार सुरेश यादव को निलंबित कर दिया है. साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जिले के 26 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा. 


पुलिस अधीक्षक द्वारा पलनवा थाना के चौकीदार सुरेश यादव को मद्यनिषेध के प्रभावी क्रियान्वयन में विफल रहने, पड़ोस के शराब कारोबारियों के संबंध में आसूचना ससमय पुलिस को नहीं देने, निर्दिष्ट कार्यों में घोर लापरवाही बरतने तथा अपेक्षित कर्तव्यनिष्ठा के प्रतिकूल पाये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है.


इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत तीन दिनों से जिला में चलाये जा रहे समकालीन अभियान में किसी एक दिवस को भी गिरफ्तारी नहीं करनेवाले थानाध्यक्षों एससी/एसटी थाना, महिला थाना, मेहसी थाना, पिपरा थाना, छौड़ादानो थाना, नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, तुरकौलिया थाना, चकिया थाना, केसरिया थाना, झरोखर थाना, संग्रामपुर थाना, आदापुर थाना, दरपा थाना, पलनवा थाना, फेनहारा थाना, भेलाही ओपी, महुआवा ओपी, भोपतपुर ओपी, पचपकड़ी ओपी, जय बजरंग ओपी, अरेराज ओपी, मलाही ओपी, हरैया ओपी, हरपुर ओपी, नकरदेई ओपी से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता