ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार : पुलिसवालों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रोड़ेबाजी में पुलिस की गाड़ी चकनाचूर, 4 सिपाही हॉस्पिटल में भर्ती

MOTIHARI : बिहार में पुलिसवालों पर हमले की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. नालंदा, गया, छपरा और मुजफ्फरपुर के बाद मोतिहारी में पुलिस को उग्र भीड़ ने निशाना बनाया है. ग्रामीणों न

बिहार : पुलिसवालों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रोड़ेबाजी में पुलिस की गाड़ी चकनाचूर, 4 सिपाही हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पुलिसवालों पर हमले की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. नालंदा, गया, छपरा और मुजफ्फरपुर के बाद मोतिहारी में पुलिस को उग्र भीड़ ने निशाना बनाया है. ग्रामीणों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. इस हमले में पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. चार पुलिसवालों को इलाज के लि नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना मोतिहारी शहर से सटे रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र की है. यहां सपही गांव में भूमि विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान ग्रमीणों ने पुलिसवालों को बड़ी बेरहमी से पीटा. इस हमले में चार पुलिसवाले रवि कुमार, दिगंबर कुमार, राजू पटेल और रामशरण सिंह घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए मोतिहारी सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


रघुनाथपुर ओपी प्रभारी कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है. इसके आधार पर गस्ती गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया था. जहां हमलावरों ने पुलिस की वाहन सहित अधिकारियों पर अचानक हमला कर दिया. इसमें पुलिस के चार लोग जख्मी हो गए.


उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. पुलिस पर हमला मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. रोड़ेबाजी और लाठी-डंडे से किये गए हमले में पुलिस की गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया है.