ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: SP ने दारोगा और सिपाही को किया सस्पेंड, बाइक चेकिंग के नाम पर पॉकेट गर्म कर रहे थे दोनों

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में एसपी ने एक दारोगा और जवान को सस्पेंड कर दिया है. बाइक चेकिंग के नाम पर पर ये दोनों अवैध वसूली कर रहे थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर स

बिहार: SP ने दारोगा और सिपाही को किया सस्पेंड, बाइक चेकिंग के नाम पर पॉकेट गर्म कर रहे थे दोनों
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में एसपी ने एक दारोगा और जवान को सस्पेंड कर दिया है. बाइक चेकिंग के नाम पर पर ये दोनों अवैध वसूली कर रहे थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस की काफी फजीहत हुई थी. जिसके बाद पुलिस कप्तान ने ये एक्शन लिया.


मोतिहारी एसपी नवीन चन्द्र झा ने नगर थाना के दारोगा जितेन्द्र कुमार राव और होमगार्ड जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों मोतिहारी शहर के मीना बाजार में एक युवक से घूस ले रहे थे. तभी किसी ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद एसपी तक भी पहुंचा. इस वीडियो के आधार पर पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.


वायरल वीडियो के बाबत जानकारी मिली है कि यह वीडियो शनिवार को रिकार्ड किया गया था.  मीना बाजार मुख्य सड़क पर टाउन थाना की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक युवक को पुलिस ने पकड़ा था. लेकिन बाद में उससे पैसे वसूलकर छोड़ दिया गया. आरोप है कि नगर थाना में पोस्टेड दारोगा जितेन्द्र कुमार राव ने कई युवकों को इसी तरीके से छोड़ा था.