ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: मैं ससुराल नहीं जाउंगी... टावर पर चढ़ कर शादीशुदा लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, परिवार वाले जोड़ते रहे हाथ

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया है। बताया जाता है कि पिछले साल ही हरसिद्धि के भारत गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी लेकिन शादी के बाद वह ससुराल रहना मुनासिब नहीं समझी और वह मायके में आकर रह रही थी। घटना हरसिद्धि बाजार पर शनिवार की है। 


जानकारी के मुताबिक, बेटी के मायके रहने लोग तरह- तरह की बाते बनाने लगे थे। पारिवारिक और सामादिक दबाव से परेशान होकर बेटी टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस बाजार टावर  से लड़की को उतरवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन लड़की टावर से उतरने को तैयार नहीं है टावर पर से ही वह जोर- जोर से चिल्लाकर कह रही है कि मैं मरना चाहती हुं। 


बताया जा रहा है कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। पिछले दिन ही इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ससुराल वालों के द्वारा पंचायती भी किया गया था लेकिन लड़की मायके छोड़कर अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं है। टावर पर चढ़कर लड़की शोले फिल्म के धर्मेंद्र की तरह टावर से ही मरने की बात कर रही है। पुलिस लगातार लड़की को टावर से उतरने की अपील कर रहा है लेकिन लड़की है कि करने को तैयार नहीं है। खबर लिखने तक लड़की टावर से उतरी नहीं है। पुलिस की संघर्ष जारी है। 

पूर्वी चम्पारण से सोहराब आलम की रिपोर्टर