ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व में फायरिंग-पथराव, महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व में फायरिंग-पथराव की घटना निकल कर सामने आ रही है। इस घटना में महिला

बिहार : दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व में फायरिंग-पथराव, महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व में फायरिंग-पथराव की घटना निकल कर सामने आ रही है। इस घटना में महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। यहां के शिकारगंज थाना क्षेत्र के अंबरिया गांव में पुरानी रंजिश और आपसी वर्चस्व को लेकर रविवार की रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गोलीबारी और पथराव की घटना में दर्जन भर लोग जख्मी हो गए।


दरअसल, अंबरिया गांव निवासी रिंकू गणेश और सतीश कटारिया के बीच पहले से विवाद चल रहा है। विवाद आपसी वर्चस्व कायम करने को लेकर चल रहा है। इस बीच अब दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इस बीच अचानक से पथराव शुरू हो गया। गोलियां चलने लगी। करीब 16 राउंड गोली चलाई गई। मारपीट में जख्मी दोनों पक्ष के लोगों को तत्काल ढाका स्थित अनुमंडलीय अस्पताल, सदर अस्पताल मोतिहारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैया पहुंचाया गया। घटना में महिलाएं भी जख्मी हुईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आठ खाली कारतूस बरामद किया है। गांव में शांति कायम रखने के लिए पुलिस की टीम कैंप कर रही है।


वहीं, इस घटना के दौरान करीब 16 राउंड गोली चलाई गई। मारपीट में जख्मी दोनों पक्ष के लोगों को तत्काल ढाका स्थित अनुमंडलीय अस्पताल, सदर अस्पताल मोतिहारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैया पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है। पुलिस घायलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है। वहीं, गोली चलानेवाले लोगों की खोज की जा रही है। दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया जा सका है।


इधर, घटना की बाबत पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर रविवार रात पुलिस की विशेष टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। मामले की जांच की जा रही है।