ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: दो बच्चों के साथ महिला ने नदी में लगाई छलांग, घरेलू कलह में उठाया खौफनाक कदम

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। सोमवार की सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स

बिहार: दो बच्चों के साथ महिला ने नदी में लगाई छलांग, घरेलू कलह में उठाया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। सोमवार की सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों की जान बचा ली लेकिन महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के सिकरहना नदी के पास की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह जब लोग अपने अपने काम से सिकरहना नदी की तरफ जा रहे थे, तभी एक महिला को उसके दो बच्चों के साथ पुल पर खड़ा देखा। अभी लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही महिला ने दोनों बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। महिला को नदी में कूदता देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने तत्परता दिखाई और दोनों बच्चों को सही सलामत नदी से निकाल लिया हालांकि महिला की डूबने से मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल महिला और उसके दोनों बच्चों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों कौन हैं और महिला ने किसी कारण से अपने दोनों बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि घरेलू विवाद में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।