ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : बार-बालाओं के साथ पूर्व मुखिया ने जमकर लगाए ठुमके, अश्लीलता की सारी हदें की पार

MOTIHARI : बिहार में सार्वजनिक आयोजनों के दौरान ऑकेस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन कोई नई बात नहीं है। आए दिन इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है,

बिहार : बार-बालाओं के साथ पूर्व मुखिया ने जमकर लगाए ठुमके, अश्लीलता की सारी हदें की पार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में सार्वजनिक आयोजनों के दौरान ऑकेस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन कोई नई बात नहीं है। आए दिन इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बार बालाओं के अश्लील डांस के दौरान एक पूर्व मुखिया का कारनामा सामने आया है। बार-बालाओं के अश्लील डांस को देख पूर्व मुखिया खुद पर काबू नहीं रख पाया और स्टेज पर चढ़कर अश्लीलता की सारी हदों को पार कर दिया।


दरअसल, अनंत चतुर्दशी के मौके पर मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बार बालाओं के डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। स्टेज पर मौजूद बार-बाला भोजपुरी के अश्लील गानों पर ठुमके लगा रही थीं। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुखिया ने मर्यादा को तार-तार करते हुए जमकर ठुमके लगाए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पूर्व मुखिया कैसे सैकड़ों लोगों के बीच मर्यादा को लांघ गया। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो चिरैया पंचायत के खरतरी मध्य का बताया जा रहा है। पूर्व मुखिया के इस कारनामे को देख लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।

टैग्स