ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भारत -नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट हुए मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मुख्य सरगना, 48 लोगों की हुई थी मौत

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में अप्रैल महीने में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव को पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिय

भारत -नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट हुए मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मुख्य सरगना, 48 लोगों की हुई थी मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में अप्रैल महीने में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव को पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। गब्बर यादव तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर का रहने वाला है। यह जहरीली शराब कांड के बाद वह नेपाल भाग गया था। 


दरअसल, मोतिहारी में 14 अप्रैल को जहरीली शराब पीने से पिता पुत्र की मौत हो गई थी। हलांकि, पहली घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी मौत का कारण डायरिया बताया था। लेकिन उसके बाद लगातार मौत के मामले सामने आने लगे और बीमार लोग खुलकर शराब पीने की बात स्वीकार करने लगे।  तब जिला प्रशासन ने बात स्वीकारी और  जहरीली शराब कांड के आरोपियों की धर पकड़ शुरु हुई। इस जहरीली शराब पीने से जिला में सरकारी डाटा के अनुसार 48 लोगों की जान चली गई थी। 


वहीं, इस घटना के बाद पटना मद्य निषेध इकाई की टीम लगातार उसके पीछे की मुख्य आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। जिसके बाद यह भनक लगी की मुख्य आरोपी गब्बर के रक्सौल आने वाला है। उसके बाद मद्य निषेध इकाई और जिला एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गब्बर यादव को नेपाल से रक्सौल आने के दौरान बॉर्डर पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गब्बर ने गिरफ्तारी के बाद कच्चा स्प्रिट का धंधा करने वाले कई कारोबारियों के नाम का खुलासा पुलिस के सामने किया है। 


इधर, इस घटना में पुलिस के अनुसार नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव नेपाल भाग गया था। वह कभी कभी भारत आता था। इसके लिए उसने रक्सौल के गांधीनगर वार्ड नंबर नौ में किराए का मकान लिया था। नेपाल से आकर वह कभी-कभी उसी मकान में छिपता था।  जिसकी जानकारी लगने के मद्य निषेध इकाई पटना और जिला एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारत नेपाल बॉर्डर से उसे गिरफ्तार कर लिया।