ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसे में बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 गंभीर रूप से घायल, काम की तलाश में गए थे दूसरे प्रदेश

MOTIHARI: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूर पूर्वी चंपारण के मो

आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसे में बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 गंभीर रूप से घायल, काम की तलाश में गए थे दूसरे प्रदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बिहार में काम नहीं मिलने के कारण सभी मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गए थे। इस घटना के बाद मोतिहारी में मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, पश्चिम चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी गांव के 10 लोग बिहार में काम नहीं मिलने के कारण मजदूरी करने आंध्रप्रदेश गए हुए थे। गांव का ही ठेकेदार उन्हें अपने साथ ले गया था। सभी मजदूर पिकअप पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अनंतपुर के कादरी में हादसा हो गया। इस हादसे में पिकअप पर सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।


इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान राजेश यादव, नागेंद्र साह और होरिल यादव के रूप में हुई है। तीनों शवो को आंध्रप्रदेश से मोतिहारी लाने की तैयारी की जा रही है।