ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पकड़े जाने पर पहचानने से किया इंकार

MOTIHARI : अब तक सुनने में आया था कि प्यार अंधा होता है लेकिन यहां तो यह कहावत चरितार्थ होती दिख रही है. एक हैरान कर देने वाली खबर मोतिहारी के अरेराज से सामने आई है.यहां एक

3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पकड़े जाने पर पहचानने से किया इंकार
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : अब तक सुनने में आया था कि प्यार अंधा होता है लेकिन यहां तो यह कहावत चरितार्थ होती दिख रही है. एक हैरान कर देने वाली खबर मोतिहारी के अरेराज से सामने आई है.

यहां एक विवाहित महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई.  इसके बाद जब वह पकड़ी गई तो पति और अपने बच्चों को पहचानने से ही इनकार कर दिया. महिला अपना नाम निशा कुमारी घर ग्राम गढ़वा थाना और पखनाहा बता रही थी. जबकि परिजन उसे फुलकुमारी देवी बता रहे थे.

पूरे दिन थाने में इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही. शाम को महिला का आधार कार्ड और बैंक के थंब से पहचान किया गया और महिला  नगर पंचायत के बहादुरपुर के विनय यादव की पत्नी फुलकुमारी देवी.

पहचान होने के बाद भी फुलकुमारी ने अपने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया. उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. पति और बच्चों से उसे कोई लेनादेना नहीं है. पुलिस मामला दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है.