ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

Bihar News: लगातार दूसरी बार बिहार के इस जिले को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Bihar News: बेहतर चुनाव प्रबंधन, आईटी पहल और नवाचारों के लिए पूर्वी चंपारण को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर प्रदान किया जाएगा।

Bihar News
बिहार को सम्मान
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेहतर चुनाव प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्वी चंपारण को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि उसे लगातार दूसरी बार चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।


लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए पूर्वी चंपारण का चयन किया गया है। इससे पहले वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर के सभी जिलों में से पूर्वी चंपारण को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए चुना गया था, जिसमें जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को माननीय राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ था।


अब एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर प्रबंधन, आईटी आधारित पहल, सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव संचालन में किए गए नवाचारों को मान्यता देते हुए यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है। 


यह सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय चुनाव प्रणाली की भव्यता, चुनाव सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन में किए गए नवीन प्रयोगों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदान किया जाता है।


डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे जिले का सम्मान है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता