ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात, RLJP ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा.. बिहार को भी होगा लाभ

PATNA : रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने देशवासियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि लखनऊ से आजमगढ़

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात, RLJP ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा.. बिहार को भी होगा लाभ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने देशवासियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि लखनऊ से आजमगढ़ और मऊ होते हुए गाजीपुर तक 340 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी कम हो गई है. 22 हजार करोड़ की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेसवे से  बिहार को काफी लाभ होने वाला है. 


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि सीमावर्ती जिले बक्सर, सारण, गोपालगंज, सीवान सहित बिहार के कई जिले के लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुविधा से अपने  व्यापार को तेज करेंगे. बिहार की बेहतरीन सड़कों से लोग घंटों में यूपी सहित दिल्ली की यात्रा सुगम तरीके से करेंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूती के कारण तरक्की के नए द्वार खुलेंगे. 


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विगत 7 सालों में जो काम हुए हैं वो ऐतिहासिक है. समूचे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है. पूरी दुनिया में भारत के विकास का डंका बज रहा हैं. अपनी दूरदर्शी विकास नीतियों की वजह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सामने एक ग्लोबल नेता के रूप में उभरे हैं. 

टैग्स