ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश, परिजनों से की मुलाकात

GOPALGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गोपालगंज के ख्वाजेपुर गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री दिवंगत सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस मौके

पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश, परिजनों से की मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गोपालगंज के ख्वाजेपुर गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री दिवंगत सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमत्री ने पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि दिवंगत सुभाष सिंह बीजेपी कोटे से विधायक थे और नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके थे। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत पूर्व मंत्री सुभाष सिंह और उनके परिवार के साथ व्यक्तिगत उनका पुराना रिश्ता रहा है। पिछली सरकार में वे कैबिनेट में मंत्री थे और अक्सर उनसे मुलाकात होते रहती थी। सीएम ने कहा कि जब पूर्व मंत्री की तबीयत खराब हुई तो हर चीज की जानकारी ले रहे थे। बीच में वे ठीक हो गए थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनका निधन हो गया। उनके निधन से व्यक्तिगत तौर पर काफी दुख हुआ है।


इस मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, सांसद आलोक कुमार सुमन, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व एमएलए मंजीत सिह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता