ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पूर्व पीएम स्व० राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जहां सभी नेताओं ने मिलकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जहां सभी नेताओं ने मिलकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी उपस्थित रहे. सभी नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही. 


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी देश के लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत थे और देश के विकास और निर्माण कार्यों में पूर्व पीएम राजीव गांधी का बहुत बड़ा हाथ रहा है, उन्हें कार्यों को याद करते हुए कांग्रेस के सभी नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. वहीं मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और राजीव गांधी के कार्यों को याद किया. 


हम आपको बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। पेशे से पायलट राजीव गांधी की मां इंदिरा गांधी की सिख कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी तो अचानक राजीव को राजनीति का रुख करना पड़ा। वो देश के 9वें प्रधानमंत्री बने। साल 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिल चरमपंथियों ने उन्हें बम से उड़ा दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता