ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पूर्णिया में मिले कोरोना के 53 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 197

PURNIYA: स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना का नया अपडेट जारी किया. इसमें 53 नए कोरोना के मरीज सिर्फ पूर्णिया से मिले हैं. इसके साथ ही पूर्णिया जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 197

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PURNIYA: स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना का नया अपडेट जारी किया. इसमें 53 नए कोरोना के मरीज सिर्फ पूर्णिया से मिले हैं. इसके साथ ही पूर्णिया जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 197 हो गई है. 

पूर्णिया डीएम राहुल कुमार ने कहा कि इनमें से 33 के नगर प्रखंड के हैं जबकि 17 मरीज़ श्रीनगर और 3 जलालगढ़ प्रखंड में मिले हैं. इन नए मामलों के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 197 पहुंच गया. लगातार सैंपल जांच की प्रक्रिया चल रही है. 

इस वक्त पूर्णिया में कुल 197 कोरोना पॉजिटिव  मिले है. जिसमें से 56 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं. ऐसे में कुल एक्टिव केस 141 हैं. सभी मरीज क्वॉरेंटाइन में थे. इसलिए कम्युनिटी स्प्रेडिंग का ख़तरा नहीं. एहतियातन इनलोगों के कांटेक्ट ट्रेसिंग किए गए और सबको आइसोलेशन में रखा गया है. लगतार सैंपल जांच की जा रही है.

बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे दरभंगा में एक और औरंगाबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता