ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

बिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: पूर्णिया के कसबा प्रखंड में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। चारों भाई मछली पकड़ने गए थे, इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीन भाई गहरे पानी में डूब गए।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना कसबा प्रखंड की कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित आलमनगर की है। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिवार में मातम छा गया।



जानकारी के अनुसार, आलमनगर निवासी अलांगीर के चार बेटे रविवार सुबह घर के पास गोदाम के पीछे स्थित चाप में जाल से मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान एक भाई पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य भाई भी गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते तीनों डूब गए।



घटना को देख चौथा भाई अली हुसैन दौड़कर गांव पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर गांव लाया गया। हालांकि, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।



मृतकों की पहचान 12 वर्षीय मो. मोफिजूल, 10 वर्षीय तफीजूल और 8 वर्षीय सैराजुल के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सगे भाई थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि मृतकों के पिता अलांगीर के कुल आठ पुत्र हैं। तीन बेटों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता अलांगीर, मां दुलहरी, दादा मो. अख्तर और दादी मेहनूर का रो-रोकर बुरा हाल है।



घटना की जानकारी मिलने पर कुल्लाखास पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान ने शोक जताया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, कसबा के अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने तीन बच्चों की डूबने से मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कर्मचारी को भेजा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता