ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी धंसने से ननद-भौजाई की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: पूर्णिया में मिट्टी धंसने से ननद-भौजाई की दर्दनाक मौत हो गई। नदी किनारे मिट्टी लेने के दौरान हादसा हुआ है. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद और भौजाई थीं। यह घटना बायसी थाना क्षेत्र के सुगवामहानंदपुर पंचायत अंतर्गत मसनतपुर गांव में हुई, जहां मिट्टी धंसने से दोनों महिलाएं दबकर जान गंवा बैठीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शाम करीब पांच बजे जलकरिया नदी किनारे घर के लिए मिट्टी लाने गई थीं। मिट्टी काटने के दौरान नदी किनारे बना बड़ा टीला अचानक भरभराकर उन पर गिर पड़ा, जिससे दोनों महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गईं।


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बारिक की पत्नी बीबी हसमती (35 वर्ष) और उसकी बहन सेमी खातून (19 वर्ष) के रूप में हुई है। सेमी खातून की शादी नहीं हुई थी, जबकि बीबी हसमती अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।


इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर डेंगराह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता