ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ट्रैक्टर का टायर फटने से भाई-बहन की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PURNEA: पूर्णिया में मक्का लदे ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। टायर के ब्लास्ट होने के बाद ट्रैक्टर का रिम निकल गया और वहां से गुजर रहे भाई-बहन को जा लग

ट्रैक्टर का टायर फटने से भाई-बहन की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में मक्का लदे ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। टायर के ब्लास्ट होने के बाद ट्रैक्टर का रिम निकल गया और वहां से गुजर रहे भाई-बहन को जा लगी। रिम के लगते ही दोनों सड़क से 60 फीट आगे गिर गये। जिससे मौके पर ही भाई-बहन की मौत हो गयी। घटना पूर्णिया के डगरूआ स्थित हाटगाछी चौक की है। 


दोनों भाई बहन की पहचान हाटगाछी वार्ड 14 निवासी अब्दुल मन्नान के 5 वर्षीय पुत्र मुनतजिर और 7 साल की बिटिया नजिस्ता के रूप में हुई है। दोनों भाई बहन घर से कोचिंग के लिए निकले थे तभी यह हादसा हो गया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


टायर ब्लास्ट की आवाज काफी तेज थी जिसे सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस को ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना दी। लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही थी कि दोनों भाई बहन की मौत कैसे हुई। जब लोगों को घटना के कारणों का पता चला तो वो भी हैरान रह गये। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता