ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

तेजस्वी और तेजप्रताप पर मर्डर का आरोप, लालू के दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया गया है. लालू के दोनों लाल समेत

तेजस्वी और तेजप्रताप पर मर्डर का आरोप, लालू के दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
First Bihar
4 मिनट

PURNEA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया गया है. लालू के दोनों लाल समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है. इस मामले में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और राजद नेता कालो पासवान का भी नाम शामिल है, इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है.


मामला राजद के बागी नेता और एससी/एसटी प्रकोष्ट के पूर्व सचिव शक्ति मालिक हत्याकांड से जुड़ा है. तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और राजद नेता कालो पासवान समेत 6 लोगों के खिलाफ पूर्णिया के केहट थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इन लोगों के खिलाफ 302, 324, 120 (B) समेत आईपीसी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है. यानी कि हत्या करने और हत्या कराने की साजिश में शामिल होने के आरोप इन नेताओं के ऊपर लगाया गया है. 


पूर्णिया में राजद के बागी एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव शक्ति मालिक हत्या मामले में परिवार के फर्द बयान पर तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, साधु पासवान, अररिया के राजद नेता कालो पासवान समेत 6 लोगों पर षड़यंत्र के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया गया है. 


पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने एफआईआर फ़ाइल करने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि पूर्णिया के केहट थाने में केस संख्या 541/20 दर्ज कराया गया है. आपको बता दें कि मामले में तब बड़ा खुलासा हुआ है जब शक्ति मलिक ने पहले जारी वीडियो में तेजश्वी यादव पर जान से मारने की धमकी का खुलासा किया था. 29 सितंबर को जारी वीडियो के 30वें सेकंड में शक्ति ने कहा था कि तेजश्वी यादव ने जान से मारने की धमकी दी थी.


तेजस्वी और तेजप्रताप पर मर्डर का आरोप, लालू के दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज


मृतक नेता शक्ति मलिक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुद की राजनैतिक हत्या होने की शंका जाता रहे हैं. इस 18 सेकंड के वीडियो में वो सीधे कहते हैं कि कालो पासवान उसे मारने चाहते हैं. अगर उसे कुछ हुआ तो इसके ज़िम्मेदार कालो पासवान होंगे. वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि उसकी (शक्ति मलिक की)  कभी भी राजनैतिक हत्या हो सकती है.


शक्ति मलिक का एक कॉल रेकॉर्डिंग भी हाथ लगा है जिसमें रानीगंज अररिया के राजद नेता कालो पासवान से बात चीत हुई है. इस रेकॉर्डिंग में शक्ति कालो पासवान कह रहे हैं कि वो खुद भी अपना काम करें और उसे भी करने दें.  बार-बार मारने की बात न करें. उधर दूसरी तरफ से आवाज़ आरही है कि तुम जहां मिलोगे कुछ भी हो सकता है. इस ऑडियो में मारने का ज़िक्र भी है.


फर्स्ट बिहार झारखंड न्यूज़ हालांकि इस वीडियो और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है. यह पूरा मामला अभी पूर्णिया पुलिस के संज्ञान में है. पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा के मुताबिक इस मामले की छानबीन की जा रही है. जो वीडियो और ऑडियो सामने आये हैं, पुलिस उसकी भी जांच में जुटी हुई है.