ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

BIHAR NEWS : शव के साथ प्रदर्शन कर रही भीड़ का पुलिस पर हमला, अधिकारियों को बंधक बनाया

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गयी। गुस्सायी भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया और हमला बोल दिया। यह घटना सरसी थाने क

BIHAR NEWS : शव के साथ प्रदर्शन कर रही भीड़ का पुलिस पर हमला, अधिकारियों को बंधक बनाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गयी। गुस्सायी भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया और हमला बोल दिया। यह घटना सरसी थाने के कचहरी बलुआ की यह घटना है। जहां सोमवार को दो शवों के साथ सड़क जाम कर रहे लोगों को हटाने गयी पुलिस पर हमला बोला गया। 


जानकारी के अनुसार उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अधिकारियों ने एक पेट्रोल पंप के कमरे में जाकर खुद को बचाया लेकिन भीड़ वहां भी पहुंच गयी और सबको बंधक बना लिया। थानेदार पर जानलेवा हमला करने की भी कोशिश की गयी। इससे पहले सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ निवासी लक्ष्मण राम के दो बेटों उपेंद्र राम और राजेंद्र राम की हत्या एक जमीन विवाद में कर दी गयी थी। 


बताया जा रहा है कि आरोप गांव के ही कुछ दबंगों पर लगा था. बीच-बचाव करने पहुंचे दो महिलाओं समेत लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। दोनों मृतकों के शव को लेकर परिजन आज रविवार को सड़क पर प्रदर्शन करने बैठ गए थे. इस दौरान बनमनखी, चंपानगर समेत अन्य जगह जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। 


इधर,पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो जाम हटवाने के लिए सीओ अजय कुमार और सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव दलबल के साथ पहुंचे।  शव को हटाने का आग्रह किया लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग उग्र हो गए और पुलिस व पदाधिकारियों पर हमला बोल दिया। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। जिसके बाद प्रशासन की टीम पास के एक पेट्रोल पंप पहुंची और कमरे में जाकर सभी ने बचने का प्रयास किया।