ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar News : छठ महापर्व पर दर्दनाक हादसा, पूजा के लिए पत्नी कर रही थी इंतजार

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेल

Bihar News : छठ महापर्व पर दर्दनाक हादसा, पूजा के लिए पत्नी कर रही थी इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विजय हसदा के रूप में हुई है। युवक की पत्नी छठ पर्व कर रही थी, जिसके लिए वो अपने घर से ससुराल जा रहा था. वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। 


घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि विजय बाइक से धमदाहा से पूर्णिया अपने ससुराल आ रहा था, उनकी पत्नी सरिता छठ पर्व करती है। जैसे ही विजय मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान के पास पहुंचा तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


इधर, बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर कुछ दूर तक विजय को घसीटता रहा, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही ससुराल वालों को मिली खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सरिता अपने पति विजय का इंतजार छठ पर्व की मार्केटिंग करने के लिए कर रही थी।  थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी दी गई है।  ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया है. फिलहाल घटनास्थल से दूर लगे पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।