ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पूर्णिया में बाढ़ के कारण कटाव से ग्रामीण परेशान, निरीक्षण करने पहुंची राज्य स्तरीय वाटर रिसोर्स डेवलपमेंट की टीम

PURNIA : पूर्णिया के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बाढ़ के कहर से त्राहिमाम जारी है. ऐसे में सुदूर गांव इलाका जो नेपाल के तराई से सटा हुआ है वहां बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. बीते

पूर्णिया में बाढ़ के कारण कटाव से ग्रामीण परेशान, निरीक्षण करने पहुंची राज्य स्तरीय वाटर रिसोर्स डेवलपमेंट की टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNIA : पूर्णिया के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बाढ़ के कहर से त्राहिमाम जारी है. ऐसे में सुदूर गांव इलाका जो नेपाल के तराई से सटा हुआ है वहां बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. बीते 3 सालों में तकरीबन 2000 से अधिक परिवार इस बाढ़ और कटाव की चपेट में आने से विस्थापित हो चुके हैं. पूर्णिया के अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उन इलाकों के लिए विधायक अख्तरुल इमान द्वारा लगातार सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते आए हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक आज बिहार के राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग के अधिकारी अमौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा मोटर बोट के माध्यम से किया. इस दौरान उन तमाम इलाकों में वे पहुंचे जहां पर कटाव के बाद परिवार विस्थापित हुए हैं. अमौर विधायक सह एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने बताया कि अब तक यहां जिला स्तरीय इंजीनियर निरीक्षण कर रहे थे. 


उन्होंने बताया कि लगातार सदन में आवाज उठाने के बाद राज्य स्तरीय वाटर रिसोर्स डेवलपमेंट की टीम खुद से कटाव ग्रस्त क्षेत्र पहुंची है. यहां से तमाम निरीक्षण करने के बाद कटाव निरोधक कार्य शुरू किया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता