ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: 20 दिनों से लापता नाबालिग बेटी की खोज में दर-दर भटक रहे माता-पिता, पड़ोसी पर शक

PURNIA: बिहार के पुर्णिया के कसबा से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने में आया है. जिसे लेकर परिजन दर बदर भटक रहे हैं. पीड़ित परिजन पुर्णिया एसपी आमिर जावेद के समक्ष

बिहार: 20 दिनों से लापता नाबालिग बेटी की खोज में दर-दर भटक रहे माता-पिता, पड़ोसी पर शक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PURNIA: बिहार के पुर्णिया के कसबा से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने में आया है. जिसे लेकर परिजन दर बदर भटक रहे हैं. पीड़ित परिजन पुर्णिया एसपी आमिर जावेद के समक्ष गुहार लगाने पहुंचा. परिवार वालों को शक है कि पड़ोस के गांव के पिंटू ने उसका अपहरण कर लिया है. इस मामले में परिवार वालों आशंका है कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है. और अपहरण कर लिया है. 


परिजनों ने बताया कि गायब कसबा के कुम्हार टोला निवासी मोहम्मद सुकरूद्दिन की 16 वर्षीय पुत्री सलिना खातून बीते 3 जून को घर से अचानक लापता हो गई. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कसबा थाने में मामला दर्ज कराया था. लेकिन करीब 20 दिन बीत जाने को है. बावजूद इसके थाने के तरफ कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद लड़की के परिजनों के अंदर डर बैठ गया है. कही उनकी बेटी की हत्या तो नहीं कर दिया गया. जिसे लेकर परिजनों ने पूर्णिया एसपी आमिर जावेद से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. 


मीडिया से बातचीत के करते हुए लड़की के माता-पिता ने बताया कि कसबा के सरवरिया टोला टोला निवासी जोगी भगत के पुत्र पिंटू पर नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपहरण किया है. बरहाल पूर्णिया एसपी ने पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष को जांच करने का निर्देश दिया है और त्वरित कार्रवाई करने का परिजनों को आश्वासन दिया है.  इधर परिजनों का रो रो बुरा हाल है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता