ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

पूर्णिया में MDM में कीड़ा मिलने पर जिला प्रशासन सख्त, जांच में सामने आई रसोइया की लापरवाही; भोजन की गुणवत्ता पर सवाल

Bihar News: पूर्णिया के बनमनखी क्षेत्र में मध्याह्न भोजन (MDM) में कीड़ा मिलने के मामले में जांच के बाद रसोइया की लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भोजन की गुणवत्ता सुधारने और सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में कीड़ा मिलने के मामले को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है। यह मामला सामने आने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय स्थल पर उपस्थित भोजन आपूर्तिकर्ता संस्था के प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के साथ बैठक कर मामले की जांच की है। 



प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि संस्था के द्वारा दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी अपने जांच प्रतिवेदन में भोजन में सुधार की आवश्यकता एवं रसोइयों में सजगता का अभाव बताया है। 



साथ ही विद्यालय में एमडीएम की आपूर्ति करने वाले स्वयंसेवी संस्था को भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने, रसोइयों को उचित प्रशिक्षण देने और सभी विभागीय मानकों का सख्ती से पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। पूर्णिया के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बनमनखी अवस्थित किचेन में सतत् मॉनिटरिंग के लिए प्रतिदिन रोस्टर के आधार पर कार्यालय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 



जिनकी देखरेख एवं निगरानी में भोजन तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को किचेन का निरीक्षण कर विभागीय मानकों के अनुपालन से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता