ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

पूर्णिया: MDM में कीड़ा-मकड़ी मिलने से हंगामा, जांच के बाद कार्रवाई की मांग

पूर्णिया के बनमनखी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में कीड़ा और मकड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया, जबकि नगर सभापति ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

बिहार न्यूज
कार्रवाई की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के मध्याह्न भोजन (MDM) में कीड़ा और मकड़ी मिलने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। यह घटना नगर परिषद वार्ड संख्या 19 स्थित प्राथमिक विद्यालय रिफ्यूजी टोला, मध्य विद्यालय बरयाही और मध्य विद्यालय काजी की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, बच्चों को परोसे गए चावल और सब्जी में मकड़ी और कीड़े मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।


घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की सभापति संजना देवी मौके पर पहुंचीं और विद्यालय का औचक निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, काजी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक वरुण कुमार ने भी चावल में कीड़ा मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


नगर सभापति संजना देवी ने बताया कि बच्चों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स