ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: सगी चाची से भतीजा को हुआ प्यार, कचहरी में हो गया भारी बवाल

Bihar News: बिहार में प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है. 22 साल के एक युवक को अपनी सगी चाची से प्यार हो गया. दोनों कोर्ट में शादी करने पहुंचे लेकिन वहां अलग बवाल हो गया. प्रेमी भतीजा थाने पहुंच गया है.

Bihar News
Bihar News
© Bihar News
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बिहार में एक युवक को अपनी सगी चाची से प्यार हो गया. प्यार ऐसा कि चाची अपने पति को छोड़ भतीजे से शादी करने के लिए कोर्ट पहुंच गई. लेकिन कोर्ट में ही बवाल हो गया. चाची से शादी करने पहुंचा भतीजा थाने पहुंच गया है.


पूर्णिया का मामला

ये वाकया पूर्णिया का है. पूर्णिया में 22 साल के एक भतीजे को अपनी सगी चाची से प्यार हो गया. हद देखिए, चाची दो बच्चों की मां है, लेकिन प्यार में भतीजे ने इसकी परवाह नहीं की. चुपके चुपके मिलने से जब दोनों थक गए तो शादी करने का निर्णय लिया और पूर्णिया कोर्ट पहुंच गए.


वकीलों में हो गई भिड़ंत 

चाची और भतीजे के प्यार और शादी को लेकर पूर्णिया कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई. दोनों जब शादी करने पहुंचे तो वकीलों ने इस रिश्ते का विरोध किया. विरोध के बाद कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ता दो गुट में बंट गये और क्लाइंट को लेकर जमकर कहा-सुनी हुई. वकीलों की आपसी भिड़ंत के बीच पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले को शांत कराया.चाची के प्यार में पागल हुए भतीजे को पुलिस हिरासत में लेकर केहाट थाना लेकर चले गयी.


वैसे ये मामला अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड 11 का है.  इसी गांव की रहने वाली एक महिला को अपने पति के बड़े भाई के बेटे से प्रेम हो गया. दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे. युवक ने बताया कि दो माह पूर्व ही अपनी चाची से प्यार का इजहार किया. चाची ने भी मेरे प्यार को स्वीकार कर लिया, इसके बाद दोनों वापस में मिलने लगे. रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. चाची और भतीजा घर से भागकर पूर्णिया व्यवहार न्यायालय  पहुंचे. वहां वे एक वकील से शादी की बातचीत करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान माहौल बिगड़ा और कुछ वकीलों ने भतीजे की कुटाई कर दी. 


आपस में भिड़े वकील

इस मामले में पूर्णिया कोर्ट के बाहर वकीलों के बीच ही भिड़ंत हो गई. दरअसल चाची और भतीजे के प्रेम और शादी की खबर कोर्ट परिसर में फैल गई. फिर वहां काफी संख्या में वकील इकट्ठा हो गए और वे दो गुटों में बंट गए. एक गुट के वकीलों का  कहना था कि किसी भी क्लाइंट को रोक नहीं जा सकता और न ही उनके साथ मारपीट की जा सकती है. हर कोई अपने आप में स्वतंत्र हैं. वहीं दूसरे गुट के अधिवक्ताओं का कहना था युवक ने रिश्ते को तार-तार कर दिया है. इससे समाज में गलत संदेश जायेगा.


 इसी मसले पर वकीलों के दो गुट में कहासुनी हो गई. फिर कुछ वकीलों ने चाची के प्रेम में पागल युवक को पीट दिया. खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. पुलिस प्रेमी युवक को अपने साथ के गई. इस मामले में केहाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. अबतक किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं आया है. अगर पुलिस को कोई आवेदन मिलता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.