ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पूर्णिया: बार-बालाओं के डांस में अश्लीलता का विरोध करने पर बवाल, 3 लोग घायल, पार्षद पति पर गंभीर आरोप

घायलों में वार्ड संख्या एक की पार्षद प्रीति कुमारी के पति मुन्ना यादव, वार्ड संख्या दस की पार्षद राधा देवी का पुत्र पप्पू कुमार साह एवं गल्ला व्यवसायी सुनील मंडल शामिल हैं।

Bihar
पुलिस से कार्रवाई की मांग
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के भवानीपुर नगर पंचायत में देर रात बेटे के जन्मदिन पर बार-बालाओं का डांस हुआ। इस दौरान अश्लीलता का विरोध करने पर जमकर बवाल हुआ। वार्ड संख्या 6 की पार्षद सिम्पू कुमारी के पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू और उनके साथियों ने मिलकर तीन लोगों पर हमला कर दिया।


घायलों में वार्ड संख्या एक की पार्षद प्रीति कुमारी के पति मुन्ना यादव, वार्ड संख्या दस की पार्षद राधा देवी का पुत्र पप्पू कुमार साह एवं गल्ला व्यवसायी सुनील मंडल शामिल हैं। सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी भवानीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर किया गया।


घायल पप्पू ने बताया कि अभिषेक आनंद ने अपने बेटे के बर्थडे पर बुधवार की रात अपने घर पर बार डांसरों को बुलाकर नाच का आयोजन किया था। नर्तकियों के डांस के दौरान अश्लील गाने बज रहे थे, जिसका पप्पू ने विरोध किया। तब अभिषेक आनंद अपने भाइयों कुंदन और अंकित के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इसी बीच मुन्ना यादव और सुनील मंडल जब बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया।


पीड़ित पप्पू कुमार ने कहा कि हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और कई टांके लगे हैं। वहीं,सुनील मंडल को अधिक चोटें आईं और मुन्ना यादव को हल्की चोट लगी है। बार-बालाओं का नाच देखने आए लोगों ने किसी तरह तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया।


घायल पप्पू कुमार के आवेदन पर भवानीपुर थाना में अभिषेक आनंद, कुंदन कुमार, अंकित कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर, धमदाहा एसडीएम अनुपम ने कहा कि बिना अनुमति बार बालाओं का नाच करवाना और उसमें अश्लीलता फैलाना कानूनन अपराध है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।