ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

Bihar Transport : फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए खुशखबरी: पूर्णिया एयरपोर्ट तक पहुंचना हुआ आसान, नेपाल बॉर्डर तक BSRTC की 2 बसें शुरू

पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी और नेपाल सीमा तक BSRTC की दो नई बसें शुरू। अररिया, फारबिसगंज और नेपाल यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी सुविधा।

Bihar Transport : फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए खुशखबरी: पूर्णिया एयरपोर्ट तक पहुंचना हुआ आसान, नेपाल बॉर्डर तक BSRTC की 2 बसें शुरू
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Transport : पूर्णिया एयरपोर्ट से सीमांचल और नेपाल सीमा तक सफर अब और आसान हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पूर्णिया हवाई अड्डे से जोगबनी मार्ग पर दो नई बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। इससे अररिया, फारबिसगंज और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इलाकों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर नेपाल के वे यात्री जो पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ते हैं या वहां उतरकर अपने घर जाते हैं, उन्हें अब सीधे बस सुविधा उपलब्ध होगी।


निगम की ओर से 18 फरवरी से दो बसें (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01 PH-3569 और BR-01 PH-4371) विशेष परमिट के तहत चलाई जा रही हैं। ये बसें पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधे जोगबनी, जो नेपाल सीमा के पास स्थित है, तक जाएंगी। इससे पहले यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए टैक्सी या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता था, जिससे खर्च भी अधिक होता था और समय की भी बर्बादी होती थी। अब बस सेवा शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।


BSRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक कुमार ने जानकारी दी कि पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी के लिए पहली बस सुबह 9:45 बजे रवाना होगी, जबकि दूसरी बस दोपहर 2:45 बजे खुलेगी। वहीं जोगबनी से पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए पहली बस सुबह 6:30 बजे चलेगी और दूसरी बस दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। इस समय-सारिणी को इस तरह से तैयार किया गया है कि यात्री फ्लाइट के समय के अनुसार आसानी से एयरपोर्ट पहुंच सकें या वहां से अपने गंतव्य तक जा सकें।


बताया जा रहा है कि फिलहाल इन बसों का संचालन विशेष परमिट के तहत किया जा रहा है। स्थायी परमिट मिलने के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और अन्य मार्गों पर भी सेवा शुरू की जा सकती है। सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए यह पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से एयरपोर्ट तक सीधी सार्वजनिक परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर 2025 को पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। इसके बाद से यहां से दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। सीमांचल के अलावा नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के लोग भी इस एयरपोर्ट का उपयोग कर रहे हैं। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और लोगों को देश के बड़े महानगरों तक पहुंचने में सहूलियत मिली है। आने वाले समय में मुंबई, गुवाहाटी और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू किए जाने की योजना है।


हालांकि, पूर्णिया एयरपोर्ट तक पहुंचने वाली सड़क अभी सिंगल लेन है, जो भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त नहीं मानी जा रही। इसे फोरलेन में बदलने की योजना बनाई गई है। हाल ही में विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाया गया था, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट से एनएच-107 तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। साथ ही एनएच-31 से एयरपोर्ट तक संपर्कता बेहतर बनाने के लिए भी फोरलेन हाइवे की योजना पर काम चल रहा है।


विशेषज्ञों का मानना है कि फोरलेन सड़क बनने और बस सेवा के विस्तार से पूर्णिया एयरपोर्ट की उपयोगिता और बढ़ेगी। भविष्य में यहां स्थायी टर्मिनल भवन का निर्माण और नई उड़ानों की शुरुआत होने से यात्रियों का दबाव बढ़ना तय है। ऐसे में मजबूत सड़क और बस कनेक्टिविटी इस क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

संबंधित खबरें