ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS : : नवरात्र के दौरान पूर्णिया में चमत्कार ! महिला ने एक साथ चार बच्चियों को दिया जन्म, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

BIHAR NEWS : बिहार के पूर्णिया से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां बायसी विधानसभा क्षेत्र खुशी देने वाली खबर सामने आई है। इलाके के बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मां ने एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया है

 चार बच्चियों का जन्म
चार बच्चियों का जन्म
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के पूर्णिया से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां बायसी विधानसभा क्षेत्र खुशी देने वाली खबर सामने आई है। इलाके के बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मां ने एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यहां पहली बार किसी महिला ने एक साथ चार शिशुओं को जन्म दिया है।


जानकारी के अनुसार, जच्चा और चारों बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि बेहतर इलाज और निगरानी के लिए मां समेत सभी को पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस अनोखी डिलीवरी के समय स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) ने बताया कि अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने पहली बार इतना चुनौतीपूर्ण प्रसव देखा। चार बच्चों को एक साथ सुरक्षित जन्म दिलाना आसान नहीं था, लेकिन भगवान की कृपा और टीम की मेहनत से माँ और बच्चियां स्वस्थ्य रहीं।


वहीं, स्थानीय लोगों और परिवारवालों में इस अनोखे जन्म को लेकर खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, पूरे इलाके में भी यह खबर तेजी से फैल गई और लोग माँ और बच्चियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।


इधर, चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं और इनमें काफी जटिलताएं रहती हैं। इसलिए माँ और चारों बच्चियों को विशेष निगरानी में रखा गया है।


चंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट